Posts
अंबानी को पीछे छोड़ आगे निकले अडाणी,ये हैं दुनिया की टॉप-10 अमीर शख्सियतें
- Get link
- X
- Other Apps
दुनिया के अमीरों की टॉप-10 लिस्ट से भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी अब 10वें स्थान से खिसक कर 11वें स्थान पर जा पहुंचे हैं जबकि एक अन्य भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। पिछले कुछ समय से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में लगातार गिरावट आई है जिसके बाद दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उनकी पोजीशन नीचे खिसक गई है। इस लिस्ट में दुनिया के दिग्गज निवेशकों में से एक वॉरेन बफे का स्थान भी फिसलकर नीचे आया है। वो इस समय आठवें स्थान पर जा पहुंचे हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की मौजूदा नेटवर्थ 86.3 अरब डॉलर रह गई है। पिछले कुछ समय से रिलायंस के शेयर्स में आ रही गिरावट की वजह से ऐसा हुआ है। अंबानी को पीछे छोड़ आगे निकले अडाणी गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी दोनों भारतीय कारोबारी गुजरात से हैं। गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी के मौजूदा नेटवर्थ में अगर अंतर देखें तो अडाणी के पास इस समय 108 अरब डॉलर है जबकि मुकेश अंबानी के पास इस समय 86.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ रह गई ...
पखवाड़ा का लाभ उठाएं, 20 जुलाई तक आयुष्मान कार्ड बनवाएं : सीएमओ
- Get link
- X
- Other Apps
अन्त्योदय आयुष्मान पखवाड़ा’ में बनाये जा रहे अन्त्योदय लाभार्थियों के कार्ड 20 जुलाई तक चलेगा पखवाड़ा, राशन डीलर सहित विभिन्न स्थानों पर लगेंगे शिविर, बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड बुलंदशहर। जनपद में अन्त्योदय लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में 20 जुलाई तक अंत्योदय पखवाड़ा चलेगा। पखवाड़ा के तहत शत प्रतिशत अन्त्योदय लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश शासन की ओर से जारी किये गये हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य़ एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके सिंह का कहना है कि पत्र के अनुपालन में जनपद में ‘अन्त्योदय आयुष्मान पखबाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद में शिविर लगाकर अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया ‘अन्त्योदय आयुष्मान पखवाड़ा’ के तहत राशन दुकानों सहित विभिन्न स्थानों पर माइक्रो प्लान के तहत शिविर लगा...
जन जागरूकता रैली निकालकर मनाया विश्व जनसंख्या दिवस
- Get link
- X
- Other Apps
परिवार को सीमित रखने के लिए बास्केट ऑफ़ च्वाइस का विकल्प : सीएमओ जनसंख्या स्थिरता अभियान शुरू, 31 जुलाई तक चलेगा बुलंदशहर, 11 जुलाई 2022। विश्व जनसंख्या दिवस सोमवार को परिवार नियोजन परामर्श दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में समुदाय को छोटे परिवार के बड़े फायदे के बारे में सन्देश दिया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके सिंह, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रोहताश यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम ‘परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय- लिखो तरक्की का नया अध्याय’ है। सोमवार से जनसंख्या स्थिरता अभियान भी शुरू हुआ। यह अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। जनजागरूकता रैली को रवाना करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके सिंह ने कहा कि परिवार की खुशहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और तरक्की तभी संभव है, जब परिवार सीमित होगा। विकास के उपलब्ध संसाधनों का समुचित वितरण और बढ़ती जनसंख्या दर के बीच संतुलन कायम करने के उद्देश्य से आज सबस...