Posts

Showing posts with the label बुलंदशहर

जन जागरूकता रैली निकालकर मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

Image
परिवार को सीमित रखने के लिए बास्केट ऑफ़ च्वाइस का विकल्प : सीएमओ जनसंख्या स्थिरता अभियान शुरू, 31 जुलाई तक चलेगा बुलंदशहर, 11 जुलाई 2022।  विश्व जनसंख्या दिवस सोमवार को परिवार नियोजन परामर्श दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में समुदाय को छोटे परिवार के बड़े फायदे के बारे में सन्देश दिया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके सिंह, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रोहताश यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम ‘परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय- लिखो तरक्की का नया अध्याय’ है। सोमवार से जनसंख्या स्थिरता अभियान भी शुरू हुआ। यह अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।  जनजागरूकता रैली को रवाना करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके सिंह ने कहा कि परिवार की खुशहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और तरक्की तभी संभव है, जब परिवार सीमित होगा। विकास के उपलब्ध संसाधनों का समुचित वितरण और बढ़ती जनसंख्या दर के बीच संतुलन कायम करने के उद्देश्य से आज सबस...